Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन साइट पर क्रेन गिरी, 25 रेलगाड़ी रद्द

बताया गया है कि देररात करीब 11 बजे वटवा स्थित हाथीजण क्षेत्र में रोपड़ा ब्रिज के समीप बुलेट ट्रेन साइट पर के काम के दौरान विशालकाय क्रेन गिर गई। इस हादसे में दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है। क्रेन को बुलेट ट्रेन के लिए बनाए गए पिलर पर रखा गया था।

24 Mar 2025

अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन साइट पर क्रेन गिरी, 25 रेलगाड़ी रद्द

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद के वटवा के समीप बुलेट ट्रेन साइट पर रविवार रात विशालकाय क्रेन गिरने से दो लोग घायल हो गए। दिल्ली-मुंबई मुख्य लाइन के पास हुए हादसे के कारण 25 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा। बड़ी संख्या में ट्रेनों के रूट भी डाइवर्ट करने पड़े। हादसे की जानकारी मिलते ही नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) के अधिकारी, पुलिस, फायर ब्रिगेड समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बताया गया है कि देररात करीब 11 बजे वटवा स्थित हाथीजण क्षेत्र में रोपड़ा ब्रिज के समीप बुलेट ट्रेन साइट पर के काम के दौरान विशालकाय क्रेन गिर गई। इस हादसे में दो लोगों के जख्मी होने की सूचना है। क्रेन को बुलेट ट्रेन के लिए बनाए गए पिलर पर रखा गया था। क्रेन गिरने से गेरतपुर-वटवा सेक्शन में रेल ट्रैफिक प्रभावित हो गया है। एनएचएसआरसीएल की प्रवक्ता सुषमा गौर ने बताया कि वटवा में वायडक्ट के काम में इस्तेमाल होने वाले सेगमेंट लान्चिंग गेन्ट्री में से कंक्रीट गर्डर लान्चिंग पूरा करने के बाद उसे वापस हटाया जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ।

इस हादसे का असर अहमदाबाद-मुंबई के बीच ट्रेन परिचालन पर पड़ा है। वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जाने वाली सयाजीनगरी, एकतानगर-अहमदाबाद समेत 10 ट्रेनों को रात ही विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया। अपलाइन को चालू रखा गया है। डाउन लाइन को बंद कर दिया गया है। इससे मुंबई की ओर आवाजाही करने वाली ट्रेनों के परिचालन पर असर हुआ है। अहमदाबाद-वडोदरा-मुंबई के बीच 25 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। पांच अन्य ट्रेनों का समय बदला गया है। छह ट्रेनों का रूट बदला गया है। वडोदरा में यात्रियों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर शुरू किया गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन साइट पर क्रेन गिरी, 25 रेलगाड़ी रद्
बताया गया है कि देररात करीब 11 बजे वटवा स्थित हाथीजण क्षेत्र में रोपड़ा ब्रिज के समीप बुलेट ट्रेन साइट पर के काम के दौरान विशालकाय क्रेन गिर गई। इस हादसे में दो





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News